नयी दिल्ली, भारत ने अमेरिका और रूस के बीच ‘न्यू स्टार्ट’ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि और पांच साल के लिए विस्तारित किये जाने का बृहस्पतिवार को स्वागत किया तथा कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु हथियारों के अप्रसार और निरस्त्रीकरण के मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत न्यू स्टार्ट संधि पांच साल के लिए बढ़ाने को लेकर अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते का स्वागत करता है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमें उम्मीद है कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु हथियारों के अप्रसार और निरस्त्रीकरण के मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी। ”
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया