भारत ने पेरू को 32 टन मानवीय सहायता भेजी

भारत ने वैश्विक दक्षिण में अपने सहयोगियों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए पेरू को 32 टन मानवीय सहायता भेजी है।इस खेप में 2.5 लाख यूनिट फिजियोलॉजिकल सलाइन सॉल्यूशन शामिल है, जो लैटिन अमेरिकी देश में निर्जलीकरण से पीड़ित रोगियों की सहायता करेगा।विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पहल वैश्विक दक्षिण भागीदारों के रूप में एक-दूसरे का ध्यान रखने और ज़रूरत के समय एकजुटता बढ़ाने पर भारत के फोकस को दर्शाती है।https://x.com/MEAIndia/status/1958076699867816396/photo/1

%d bloggers like this: