6 दिसंबर 2024 को भारत और पोलैंड ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय परामर्श किया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (मध्य यूरोप) अरुण कुमार साहू ने किया और पोलिश पक्ष का नेतृत्व पोलैंड के विदेश मंत्रालय के एशिया-प्रशांत विभाग के निदेशक महामहिम श्री वोज्शिएक ज़ाजकोव्स्की ने किया।
परामर्श के दौरान, दोनों पक्षों ने अगस्त 2024 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान स्थापित रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से चर्चा की। चर्चा में रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन के लिए 2024-2028 कार्य योजना में जैसे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, कृषि, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण, लोगों से लोगों के बीच संबंध और युवा आदान-प्रदान क्षेत्र शामिल थे ।
उन्होंने आपसी हित के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए। परामर्श के दौरान हुई चर्चाएं भारत-पोलैंड द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में योगदान देंगी।
https://twitter.com/MEAIndia/status/1864986199229886900/photo/2