भारत से मैत्री फुटबॉल मैच खेलना चाहता है नेपाल : एआईएफएफ

नयी दिल्ली, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बताया कि नेपाल ने 30 अगस्त से सात सितंबर के बीच के फीफा कैलेंडर में भारत के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने की पेशकश की है।

कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण महासंघ किसी अन्य टीम को मैच खेलने के लिये तैयार नहीं कर पा रहा है।

एआईएफएफ दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की तैयारी के लिये राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिये 15 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर आयोजित करेगा।

एआईएफएफ ने बयान में कहा, ‘‘नेपाल फुटबॉल संघ ने एआईएफएफ के सामने फीफा कैलैंडर में भारतीय सीनियर टीम के साथ दो मैत्री मैच खेलने की पेशकश की है। अभी भारतीय नागरिकों के लिये नेपाल यात्रा करने पर पृथकवास पर रहना अनिवार्य नहीं है।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: