भूपेंद्र यादव ‘हरित गोवा, स्वच्छ गोवा’ अभियान की समीक्षा के लिए पांच सितंबर को गोवा का दौरा करेंगे

पणजी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ‘हरित गोवा  स्वच्छ गोवा’ पहल की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पांच सितंबर को राज्य का दौरा करेंगे।  विभिन्न स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ प्रत्यक्ष बातचीत में सावंत ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष पांच जून से पांच सितंबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के किनारे सहित पूरे राज्य में 10 लाख पौधे लगाने की पहल शुरू की है।

             यह पहल स्थानीय पंचायतों  नगरपालिकाओं  स्वयं सहायता समूहों और नागरिकों के सहयोग से चलाई जाएगी।

             सावंत ने बताया कि राज्य वन विभाग लोगों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा जिन्हें वे सार्वजनिक या निजी स्थानों पर लगा सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।

             इस पहल को ‘हरित गोवा  स्वच्छ गोवा’ नाम दिया गया है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल का ही एक हिस्सा है।

             मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इस पहल की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पांच सितंबर को गोवा का दौरा करेंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: