दिल्ली-एनसीआर में एक प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने कहा कि उसने अपने धारा खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की है और नई दरों के साथ स्टॉक अगले सप्ताह से बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि एमआरपी में कमी वैश्विक बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट के अनुरूप है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और सरसों जैसी घरेलू फसलों की बेहतर उपलब्धता को देखते हुए धारा खाद्य तेलों के सभी प्रकारों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की जा रही है।’
धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल की नई दर 140 रुपये प्रति लीटर होगी। धारा रिफाइंड राइसब्रान ऑयल एमआरपी को घटाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।