बिहार के पटना में अब 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, वामपंथी नेता, डी राजा, सीताराम येचुरी और दीपांकर भट्टाचार्य, सभी ने बैठक में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दे दी है।
सिंह ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए इस बैठक में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की है।