मध्य प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो जाएगी। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौहान ने कहा, ‘हम राज्य में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे, लेकिन कोविड टेस्टिंग भी जारी रहेगी ताकि कोई भी कोविड संक्रमित व्यक्ति संक्रमण का वाहक न बने।

 उन्होंने कहा कि हमें महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए पहले से अच्छी तरह तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमें कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना होगा और दूसरों को भी इसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा और साथ ही चिकित्सा प्रणाली पर भरोसा करना होगा।

%d bloggers like this: