महबूबा ने कश्मीर मुद्दे के हल के लिए स्व-शासन फॉर्मूले की वकालत की

श्रीनगर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कश्मीर मुद्दे के हल के लिए अपनी पार्टी द्वारा सुझाए गए स्व-शासन फॉर्मूले की वकालत की और कहा कि यह समस्या के आंतरिक एवं बाहरी दोनों ही आयामों का समाधान करता है।

घाटी के सभी जिलों के युवा पीडीपी नेताओं की बैठक को संबेाधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति और तेजी से बदलते राजनीतिक हालात के मद्देनजर पीडीपी के दृष्टिकोण और रोडमैप कैसे और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, इस पर एक सूत्रबद्ध बातचीत शुरू करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

महबूबा ने कहा, ‘ स्व-शासन जम्मू और कश्मीर मुद्दे के समाधान की दिशा का संकेत देने वाला सुसंगत ढांचा है। यह समस्या के आंतरिक और बाहरी आयामों को यथार्थवादी, व्यावहारिक और स्वीकार्य तरीके से समाधान करता है।’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: