मुंबई में पहली भारत-जापान AI रणनीतिक वार्ता आयोजित की गई

पहली भारत-जापान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीतिक वार्ता 21 अप्रैल, 2026 को मुंबई में आयोजित की गई। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (साइबर कूटनीति) श्री अमित ए. शुक्ला और जापान सरकार के विदेश मंत्रालय में साइबर सुरक्षा के लिए उप सहायक मंत्री श्री हानाडा ताकाहिरो ने की। इस बातचीत में दोनों सरकारों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इसमें एक ऐसा हिस्सा भी शामिल था, जिसने दोनों पक्षों की सरकारों और AI इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों को एक मंच पर इकट्ठा किया।दोनों पक्षों ने पूरे AI स्टैक में रणनीतिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। इसका मकसद सह-निर्माण को बढ़ावा देना, नीतियों में तालमेल बढ़ाना और औद्योगिक क्षेत्रों में AI समाधानों के विकास को प्रोत्साहित करना था, ताकि एक मज़बूत, इनोवेटिव और भरोसेमंद AI इकोसिस्टम तैयार किया जा सके।

इस बातचीत में AI टैलेंट की अंतरराष्ट्रीय आवाजाही को मज़बूत करने और आदान-प्रदान व साझा परियोजनाओं के ज़रिए संयुक्त अनुसंधान का विस्तार करने के तरीकों पर भी विचार किया गया। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने AI गवर्नेंस, नीति निर्माण और बहुपक्षीय मंचों पर भागीदारी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भी चर्चा की। यह AI रणनीतिक बातचीत ‘भारत-जापान AI सहयोग पहल’ को आगे बढ़ाती है। इस पहल की घोषणा भारत और जापान के प्रधानमंत्रियों ने अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान की थी।

इस क्षेत्र में सहयोग, ‘अगले दशक के लिए भारत-जापान संयुक्त विज़न’ का एक मुख्य स्तंभ है।‘दोनों देशों ने AI के क्षेत्र में अगले दशक के दौरान आने वाली चुनौतियों और अवसरों का मिलकर सामना करने, अपने-अपने घरेलू लक्ष्यों को पाने में मदद करने और अगली पीढ़ी को एक-दूसरे के और करीब लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।दोनों पक्ष AI रणनीतिक वार्ता का अगला दौर जापान में आपसी सुविधा की तारीखों पर आयोजित करने पर सहमत हुए।https://x.com/MofaJapan_en/status/2046944520013852966/photo/1

%d bloggers like this: