मेडिकल टीम सैनी पर नजर रखे हुए है, अंतिम फैसले के लिये इंतजार करेंगे : म्हाम्ब्रे

कोलंबो, भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर नजर रखे हुए है जिनके कंधे में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान चोट लग गई थी ।

सैनी ने मैच में एक भी ओवर नहीं किया था । उन्हें श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर में कंधे पर चोट लगने के बाद मैदान से बाहर ले जाना पड़ा ।

कृणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद भारत के आठ खिलाड़ी पृथकवास में थे । भारतीय टीम चार विकेट से मुकाबला हार गई।

म्हाम्ब्रे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ नवदीप के मामले में मेडिकल टीम नजर रखे हुए है । हम हालात का आकलन करेंगे और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे । फैसला लेने पर चयनकर्ताओं और कोच को बता दिया जायेगा ।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: