नयी दिल्ली, राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य मेधा विश्राम कुलकर्णी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन पर विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष मनोनीत किया है।
राज्यसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि कुलकर्णी को 18 मई को समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कॉर्पोरेट विधियां (संशोधन) विधेयक 2026 पर विचार के लिए मंगलवार को संयुक्त समिति का गठन किया जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधीर गुप्ता करेंगे।
लोकसभा सचिवालय के अनुसार इस समिति में लोकसभा से 21 सदस्य नामित किए गए हैं जिनमें भाजपा से सुधीर गुप्ता निशिकांत दुबे और तेजस्वी सूर्या कांग्रेस से वरुण चौधरी एवं राहुल कसवां समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और द्रमुक से दयानिधि मारन शामिल हैं। इसमें शामिल राज्यसभा सदस्यों में विनोद तावड़े (भाजपा) विवेक तन्खा (कांग्रेस) और संजय झा (जदयू) प्रमुख हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common