मोईन अली की जगह तेज गेंदबाज टंग इंग्लैंड टीम में

लंदन, वोर्सेस्टरशर के तेज गेंदबाज जोश टंग को आस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉडर्स पर होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिये चोटिल मोईन अली की जगह इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है ।  पहला टेस्ट दो विकेट से हारने वाली इंग्लैंड टीम में यही एक बदलाव किया गया है ।

             टंग ने पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था । उन्हें मार्क वुड , क्रिस फोक्स और मैथ्यू पोट्स पर तरजीह दी गई है । अली को पहले टेस्ट के दौरान दाहिने हाथ की ऊंगली में चोट लगी थी ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: