म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई – 03 जून 2026 तक भारत की यात्रा पर रहेंगे

म्यांमार गणराज्य के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, जिनकी 1 जून को अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने की योजना थी (जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था), अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 30 मई – 03 जून 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापार जगत के नेता शामिल होंगे।

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की अपनी वर्तमान भूमिका में यह भारत की पहली यात्रा होगी।नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 1 जून 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा करेंगे। वे एक व्यापार मंच में भी भाग लेंगे।

इस यात्रा के हिस्से के तौर पर, राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई 2026 को बोधगया और 02 जून 2026 को मुंबई भी जाएंगे, जहाँ वे व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे और विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे।म्यांमार भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले), ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के संगम पर स्थित है।

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की भारत की यह आधिकारिक यात्रा, दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और अधिक मज़बूत और गहरा बनाने की उम्मीद है।https://en.wikipedia.org/wiki/Min_Aung_Hlaing#/media/File:President_Min_Aung_Hlaing_2026_(cropped).jpg

%d bloggers like this: