नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना सिटी में बने हुए फ्लैटों की आवासीय योजना शुरू की है। इसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा जबकि व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की योजना जल्द आएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहायशी प्लॉटों की योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 22-डी में यह योजना निकाली गई है। फ्लैट बनकर तैयार हैं। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा। इस योजना में दो तरह के 54.75 वर्ग मीटर और 99.86 वर्ग मीटर के फ्लैट हैं।
उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण सेक्टर-18 में व्यावसायिक भूखंडों की योजना लाएगा। इसके अलावा आवासीय भूखंडों की योजना भी लायी जाएगी। इसके लिए भी नियोजन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons