यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष दोनों देशों के लिए चिंता का विषय हैं: जर्मन चांसलर के साथ संयुक्त प्रेस

कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष दोनों देशों के लिए चिंता का विषय हैं। भारत ने हमेशा यह माना है कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकता है और शांति की बहाली के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार नेविगेशन की स्वतंत्रता और कानून के शासन का पालन सुनिश्चित करने पर सहमत हैं। मोदी ने कहा, “हम इस बात पर भी सहमत हैं कि बीसवीं सदी में बनाए गए वैश्विक मंच इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित विभिन्न बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता है। भारत और जर्मनी इस दिशा में सक्रिय रूप से सहयोग करना जारी रखेंगे।” मोदी ने कहा कि चांसलर स्कोल्ज़ के नेतृत्व में साझेदारी ने नई गति और दिशा प्राप्त की है। उन्होंने जर्मनी की फोकस ऑन इंडिया रणनीति के लिए जर्मन चांसलर को बधाई दी, जो दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच साझेदारी को व्यापक तरीके से आधुनिक बनाने और उन्नत करने का खाका प्रदान करती है। मोदी ने जर्मनी द्वारा भारत के लिए जारी कुशल श्रम रणनीति का भी स्वागत किया।https://x.com/narendramodi/status/1849709190887198774/photo/3

%d bloggers like this: