रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मुंबई, कोरोना वायरस से संक्रमित वयोवृद्ध अभिनेता रणधीर कपूर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता (74) का उपचार किया जा रहा है।

कोकिलाबेन अस्पताल के चिकित्सक संतोष शेट्टी ने पीटीआई-भाषा को बताया ” उन्हें कल रात अस्पताल में कोविड-19 उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है। “

रणधीर कपूर फिल्म निर्माता और अभिनेता राजकपूर के सबसे बड़े पुत्र हैं। पिछले एक साल के अंतराल में उनके दोनों छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) का निधन हो गया।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: