राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान

जयपुर, राजस्थान के जोधपुर बीकानेर जयपुर अजमेर और कोटा संभागों तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिन के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश: 7.6 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज राज्य के जोधपुर बीकानेर जयपुर अजमेर कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है और जोधपुर तथा बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर लू और कुछ स्थानों पर उष्ण रात दर्ज की गई। राज्य के बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: