राजस्थान में 61 लाख से अधिक परिवारों को रसोई गैस सब्सिडी योजना का लाभ मिल रहा है: मंत्री

जयपुर, राजस्थान सरकार ने बताया कि राज्य में 61 लाख से अधिक परिवारों को मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना का लाभ मिल रहा है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार आमजन को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राज्य में एक करोड़ आठ लाख 37 हजार से अधिक परिवार शामिल हैं जिनमें से लगभग 68 लाख 96 हजार परिवारों ने मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि इस समय लगभग 61 लाख छह हजार परिवार योजना का लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत दिसंबर 2025 तक 5.68 करोड़ सिलेंडर रिफिल किए जा चुके हैं तथा राज्य सरकार द्वारा इस पर एक हजार 51 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक बाबू सिंह राठौड़ के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: