राष्ट्रगान के ‘अनादर’ को लेकर नीतीश कुमार के खिलाफ अदालत में याचिका दायर

मुजफ्फरपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में एक याचिका दायर की गई जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पटना में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का ‘‘अनादर’’ करने का आरोप लगाया गया है।याचिका एक स्थानीय वकील सूरज कुमार ने मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (पश्चिम) की अदालत में दायर की है।

वकील ने याचिका दायर करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा ‘‘मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक खेल आयोजन के उद्घाटन के दौरान अपने आचरण से राज्य की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचायी। अदालत से पुलिस को मुख्यमंत्री के खिलाफ बीएनएस और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि अदालत ने मामले की सुनवाई 25 मार्च को करना निर्धारित किया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: