राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गोवा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी और कहा कि राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है।  गोवा पहले केंद्र शासित प्रदेश गोवा, दमन और दीव का हिस्सा था, जिसे 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा दिया गया था।

             मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘ गोवा के स्थापना दिवस पर इस सुंदर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। गोवा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, उत्तम समुद्र तटों, गर्मजोशी से भरे लोगों और जीवंत गोवा संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है। गोवा समृद्ध होता रहे और आने वाले वर्षों में सतत विकास के लिए एक उदाहरण बने।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: