राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा करेंगी

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जून को हैदराबाद में वायु सेना अकादमी (एएफए) की संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) की समीक्षा करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) के 211वें कोर्स का आयोजन डुंडीगल स्थित एएफए में पूरे सैन्य धूमधाम के साथ किया जायेगा ।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति इस आयोजन में मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी होंगी। इसका आयोजन सफलतापूर्वक प्रशिक्षण संपन्न होने पर किया जाता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: