सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफ़ा तत्काल प्रभाव से मंज़ूर कर लिया है।बिट्टू ने रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दिया।
तीसरी मोदी सरकार में शामिल होने के बाद से वह 2024 से इन दोनों विभागों की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे।पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2024 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
हालाँकि वह लुधियाना संसदीय चुनाव में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से हार गए थे, फिर भी उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया और बाद में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना गया।बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। https://en.wikipedia.org/wiki/Ravneet_Singh_Bittu#/media/File:Union_Minister_Shri_Ravneet_Singh_Bittu_as_Minister_of_State_for_Food_Processing_Industries.png