दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए 21 मार्च, 2025 को अमृत उद्यान में एक दिवसीय ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया है।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फेस्ट का दौरा किया और दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता ही किसी देश या समाज की प्रतिष्ठा निर्धारित करती है।
करुणा, समावेशिता और सद्भावना हमारी संस्कृति और सभ्यता के मूल्य रहे हैं। हमारे संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक न्याय, समान दर्जे और व्यक्ति की गरिमा की बात कही गई है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत सरकार सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।आगंतुकों के लिए दिन भर खेल, डिजिटल समावेशन और उद्यमिता पर कार्यशालाएँ, एबिलिम्पिक्स, रचनात्मक असाधारण कार्यक्रम और सांस्कृतिक उत्सव जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्देश्य विभिन्न विकलांगताओं और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समाज में विकलांग व्यक्तियों की समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देना है।
https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1903089336134062266/photo/4