भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 3 अक्टूबर 2025 को छठी भारत-ब्राज़ील रणनीतिक वार्ता के लिए नई दिल्ली में ब्राज़ील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार राजदूत सेल्सो लुइस नुनेस अमोरिम से मुलाकात की। राजदूत अमोरिम के साथ ब्राज़ील के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और सलाहकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।
यह संवाद जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ब्राज़ील की राजकीय यात्रा के दौरान सहयोग के पाँच स्तंभों के अंतर्गत चिन्हित मुद्दों पर आगे बढ़ने का एक अवसर था। एनएसए और राजदूत अमोरिम ने रणनीतिक साझेदारी में चल रही प्रगति की समीक्षा की, जिसमें रक्षा एवं सुरक्षा; ऊर्जा, दुर्लभ मृदा और महत्वपूर्ण खनिज; तथा स्वास्थ्य एवं औषधि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने ब्रिक्स, आईबीएसए और नवंबर में ब्राज़ील द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कॉप-30 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की।
दोनों पक्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा निर्धारित दृष्टिकोण को लागू करने के लिए कार्य को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।
https://en.wikipedia.org/wiki/Ajit_Doval#/media/File:Ajit_Kumar_Doval.jpg