रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे पर ‘वोकल फॉर’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना शुरू की

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे पर ‘वोकल फॉर’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ (ओएसओपी) योजना शुरू की है। भारत सरकार का स्थानीय’ दृष्टिकोण, स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के लिए एक बाजार प्रदान करता है और समाज के वंचित वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करता है। योजना के तहत, रेलवे स्टेशनों पर ओएसओपी आउटलेट्स को स्वदेशी/स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने, बेचने और उच्च दृश्यता देने के लिए आवंटित किया जाता है। योजना के उद्देश्यों को पूरा करने वाले सभी आवेदकों को रोटेशन के आधार पर आवंटन किया जाता है।

योजना का पायलट 25 मार्च को शुरू किया गया था और वर्तमान में 535 स्टेशनों को 572 ओएसओपी आउटलेट के साथ कवर किया गया है। इस योजना के तहत उत्पाद श्रेणियों में निम्नलिखित शामिल हैं : हस्तशिल्प / कलाकृतियाँ, कपड़ा और हथकरघा, पारंपरिक वस्त्र, स्थानीय कृषि उत्पाद/प्रसंस्कृत/अर्द्ध प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ।

फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/New_Delhi_railway_station#/media/File:Entrances_of_New_Delhi_railway_station.jpg

%d bloggers like this: