लंबित बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी : प्रवेश साहिब सिंह

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने घोषणा की कि बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना, जो पिछले दस वर्षों से लंबित थी, को आखिरकार केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) से मंजूरी मिल गई है।प्रवेश साहब सिंह ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद से, उन्होंने इस परियोजना पर सक्रिय रूप से काम किया है।

हरी झंडी मिलने के साथ, अब निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसका उद्देश्य यातायात की भीड़भाड़ को कम करना और लाखों दिल्लीवासियों के लिए दैनिक आवागमन को बेहतर बनाना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह फ्लाईओवर केवल एक निर्माण परियोजना नहीं है, बल्कि दिल्ली की सड़कों को सुगम, सुरक्षित और मज़बूत बनाने की प्रतिबद्धता है।”इंतज़ार खत्म हुआ। दिल्ली आगे बढ़ रही है,” उन्होंने कहा।https://x.com/p_sahibsingh/status/1965010033999311119/photo/1

%d bloggers like this: