वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ: सात नवंबर को महाराष्ट्र सचिवालय में सामूहिक गायन होगा

मुंबई,  महाराष्ट्र सरकार शुक्रवार को ‘मंत्रालय’ में सामूहिक गायन के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत करेगी।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘मंत्रालय’ (राज्य सचिवालय) के त्रिमूर्ति प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं हिस्सा लेंगे।  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया  ‘‘यह आयोजन ‘सार्थ शताब्दी महोत्सव’ पहल के तहत पूरे महाराष्ट्र में एक वर्ष तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत करेगा।’’

                उन्होंने कहा कि कवि और विचारक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में अत्यधिक ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व रखता है। मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा सभी विद्यालयों को 31 अक्टूबर से सात नवंबर तक ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण गाने के निर्देश को उचित ठहराया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर को एक परिपत्र जारी किया था।

                लोढ़ा ने संवाददाताओं से कहा  ‘‘इस गीत में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाने की शक्ति है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने और मातृभूमि को नमन करने के लिए राज्य सरकार ने एक परिपत्र और अध्यादेश जारी कर शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों को वंदे मातरम का सामूहिक गायन आयोजित करने का निर्देश दिया है।’’

                 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: