वामपंथी उम्मीदवार ओलिविया चाउ होंगी टोरंटो की नई मेयर

टोरंटो, वामपंथी उम्मीदवार ओलिविया चाउ को कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो का मेयर चुना गया। वह दुनिया के सबसे बहुसांस्कृतिक शहरों में से एक टोरंटो का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। उनके निर्वाचन के साथ ही एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे कंजर्वेटिव पार्टी के शासन का यहां अंत हुआ। टोरंटो में अक्टूबर के बाद से दूसरी बार मेयर के पद के लिए चुनाव हुआ है। पूर्व मेयर जॉन टोरी ने एक कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध की बात स्वीकार करने के बाद अपने तीसरे कार्यकाल में कुछ महीने बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। मेयर के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 102 उम्मीदवार मैदान में थे।

             ओलिविया चाउ 37 प्रतिशत मत के साथ पहले स्थान पर और एना बैलिओ 33 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। एना बैलिओ को कंजर्वेटिव खेमे का समर्थन हासिल था। चाउ ने शहर के बड़े प्रवासी समुदाय के संदर्भ में कहा, ‘‘ यह एक ऐसा शहर है जहां सेंट जेम्स टाउन का एक प्रवासी बच्चा आपके नए मेयर के रूप में आपके सामने खड़ा हो सकता है।’’चाउ ने टोरंटो की नगर परिषद में 13 साल बिताए और आठ साल तक संघीय स्तर पर टोरंटो के डाउनटाउन जिले का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने शहर में सस्ते मकान उपलब्ध कराने का वादा किया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: