विक्रम संवत 2082 एवं चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली विधानसभा में भव्य सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष महोदय, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं दिल्लीवासियों के साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन किया गया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन महज एक उत्सव नहीं है, बल्कि हमारी गौरवशाली परंपरा को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक संस्कृति एवं मूल्यों का प्रकाश फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मां भगवती के आशीर्वाद से यह नववर्ष हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आए, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “हिंदू धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।
यह सबसे सहिष्णु और समावेशी धर्म है, जो सभी को गले लगाता है। इसकी नींव सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, सर्वे शान्तु निरामयाः के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका अर्थ है, ‘सभी प्राणी सुखी हों, सभी प्राणी स्वस्थ हों।’
https://x.com/gupta_rekha/status/1906385382150959250/photo/1