वेणुगोपाल एक साल के लिए फिर अटॉर्नी जनरल नियुक्त हुए

नयी दिल्ली, वरिष्ठ अधिवक्ता के के वेणुगोपाल को बुधवार को एक साल के लिए भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल आम तौर पर तीन साल का होता है। अटॉर्नी जनरल के रूप में वेणुगोपाल का पहला कार्यकाल पिछले साल समाप्त होना था, तब उन्होंने सरकार से अनुरोध किया था कि उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक साल का कार्यकाल दिया जाए। उनकी उम्र 90 साल है।

इस बार भी वेणुगोपाल को एक साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: