वेरस्टाप्पेन ने एफवन अमेरिकी ओपन ग्रां प्री जीती

आस्टिन, रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन ने आखिरी चक्करों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात बार के चैम्पियन लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर अमेरिकी ओपन फॉर्मूला वन ग्रां प्री जीत ली ।

यह इस सत्र में उसकी आठवीं जीत थी । अब चैम्पियनशिप रेस में वह मर्सीडीज के हैमिल्टन से 12 अंक आगे हैं और सत्र की पांच रेस बाकी है।

अब अगली रेस साओ पाउलो में होगा जहां 2019 में वेरस्टाप्पेन विजयी रहे थे ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: