शाहरुख खान ने ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी किया, कहा- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

मुंबई, प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी किया। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के जरिए शाहरुख एक बार फिर ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। शाहरुख करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ 2023 में रिलीज हुई थीं।

पोस्टर में 60 वर्षीय शाहरुख मुंह में गुलाब दबाए, दाहिने हाथ में बंदूक लिए आग के बीच से गुजरते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने पोस्टर के साथ लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं… आशिक हूं… ‘हैशटैग किंग’।” उनकी ये पंक्तियां 1990 में आई उनकी फिल्म ‘बादशाह’ के शीर्षक गीत की याद दिलाती हैं।

‘किंग’ में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी हैं।

शाहरुख को आखिरी बार उनके बेटे आर्यन खान की पहली ओटीटी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: