संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अरबपति ब्लूमबर्ग को फिर से जलवायु दूत नियुक्त किया

बर्लिन, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से निपटने में सरकारों और कारोबारों को शामिल करने के लिए अमेरिकी अरबपति माइकल ब्लूमबर्ग को फिर से विशेष दूत नियुक्त किया है।

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर लंबे समय तक अभियान चलाने वाले ब्लूमबर्ग को इस पद पर पहली बार 2018 में नियुक्त किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि (संयुक्त राष्ट्र) महासचिव एंतोनियो गुतारेस चाहते हैं कि न्यूयार्क के पूर्व मेयर नवंबर में होने वाले वैश्विक जलवायु सम्मेलन की तैयारियों के लेकर एक मजबूत और कहीं अधिक महत्वाकांक्षी जलवायु कार्रवाई के प्रति समर्थन जुटाएं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: