संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर होने वाली ‘दक्षेस’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द: सूत्र

न्यूयार्क, न्यूयार्क में 76वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर शनिवार को होने वाली ‘दक्षेस’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) विदेश मंत्रियों की बैठक परंपरागत रूप से वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर आयोजित होती रही है।

सूत्रों के अनुसार, 25 सितंबर को होने वाली यह बैठक रद्द कर दी गई है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: