दीर अल-बला (गाजा पट्टी), इजराइल के विदेश मंत्री ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस पर उनके देश के खिलाफ पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके इजराइल में घुसने पर रोक लगा रहे हैं। विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि वह एंतोनियो गुतारेस को ‘‘अवांछित व्यक्ति’’ घोषित कर रहे हैं और उन्हें इजराइल में प्रवेश करने से रोका जाएगा। इस कदम से इजराइल और संयुक्त राष्ट्र के बीच पहले से जारी गतिरोध और बढ़ गया है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common