दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है और वे बचाव, राहत और सुरक्षा उपायों पर लगातार नजर रख रही हैं।बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।
दिल्ली नगर निगम के पांच अधिकारियों – डिप्टी कमिश्नर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर – को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पांचवीं मंजिल वाली बिल्डिंग को तुरंत सील करने का आदेश भी दिया है।
आस-पास के PG आवासों और अन्य बिल्डिंग की जांच की जा रही है, और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी बिल्डिंग को तुरंत सील कर दिया जाएगा।सरकार एक ऐसी नीति लाएगी जिसके तहत सार्वजनिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी बिल्डिंग – जिनमें PG आवास, नर्सिंग होम, स्कूल और अन्य संस्थान शामिल हैं – के लिए समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और बिल्डिंग सुरक्षा सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा
।ऐसी बिल्डिंग में तब तक कोई सार्वजनिक गतिविधि नहीं करने दी जाएगी जब तक कि उनकी सुरक्षा को विधिवत प्रमाणित न कर दिया जाए।https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Satya_Niketan_As_Seen_from_Durgabhai_Deshmukh_Metro_Station.jpg