दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के कार्यालय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित सभी स्कूलों में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और समाज सुधारक बीआर अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी।
मेयर कार्यालय ने कहा कि यह फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब बी आर अंबेडकर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
उनके कार्यालय ने कहा कि मेयर ओबेरॉय ने प्रत्येक छात्र और शिक्षक को उनके बलिदान, सिद्धांतों और आदर्शों से प्रेरित करने के लिए प्रत्येक एमसीडी स्कूल में दो प्रतिष्ठित शख्सियतों के चित्र लगाने का निर्देश जारी किया है।