मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में डार्क स्पॉट, ट्रैफिक, शेल्टर होम, जलभराव, प्रदूषण नियंत्रण जैसे मुद्दों पर बड़े फैसले लिए गए। दिल्ली के 4,000 डार्क स्पॉट को रोशन किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 233 ट्रैफिक जाम पॉइंट चिन्हित किए गए हैं।
सभी संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के डीएम और एसडीएम को नियमित रूप से शेल्टर होम का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शेल्टर होम को गरिमापूर्ण और सुरक्षित बनाया जाएगा। जलभराव से मिलेगी राहत!दिल्ली के 445 चिन्हित जलभराव वाले क्षेत्रों को 15 दिन के भीतर हल करने के निर्देश। पीडब्ल्यूडी, आईएंडएफसी और एमसीडी को संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
https://x.com/BJP4Delhi/status/1910738852039270875/photo/3