सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ इस बार 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती और दीपावली का त्योहार एक साथ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर हम ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन करते हैं। इस बार दीपावली के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर यूनिटी’ 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और देश की एकता के मंत्र के साथ-साथ फिटनेस के मंत्र को भी हर जगह फैलाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Run_For_Unity.jpg