मुंबई, अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री नयनतारा ने बुधवार को वामशी पेडिपल्ली द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग शुरू की। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गयी है। दिल राजू के ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ बैनर के तहत बन रही इस फिल्म के निर्माता शिरीष और कुलदीप राठौर हैं। इनके अलावा रफी काजी फिल्म के सह-निर्माता हैं।
फिल्म निर्माताओं ने ‘इंस्टाग्राम’ पर कहा “शानदार शुरुआत और उत्साह से भरे माहौल में सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई। हम आपको बेहतरीन मनोरंजन देने के मिशन पर हैं।” निर्माताओं के मुताबिक यह फिल्म भारतीय सिनेमा के दो बड़े नामों को एक साथ ला रही है और इसे एक बड़ी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। पेडिपल्ली को ‘येवडू’ ‘ऊपिरी’ ‘महर्षि’ तथा ‘वरिसु’ जैसी बेहद सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है।
दक्षिण सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
सलमान अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मातृभूमि’ में भी नजर आएंगे जो 2020 में गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common