सलमान खान ने अभिनेता कमाल खान के खिलाफ मानहानि का मामला दायर कराया

मुंबई, अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘राधे’ की समीक्षा को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की है।

सलमान की कानूनी टीम ने सोमवार को शिकायत के संबंध में कमाल खान को कानूनी नोटिस भेजा ।

कमाल खान ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी है ।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘सलमान खान ने राधे की समीक्षा के लिये मेरे खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। नोटिस के अनुसार, सलमान खान की लीगल टीम बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिये अपील करेगी।’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: