सारनाथ का यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण: योगी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वाराणसी के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर शनिवार को खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।  मुख्‍यमंत्री ने  एक्स  पर पोस्ट किया  ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की सदियों पुरानी सभ्यतागत विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है।’’

             उन्‍होंने लिखा कि सारनाथ का यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक  वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) की विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है और यह उत्तर प्रदेश की गौरवशाली आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की एक शानदार झलक है।

             योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस शाश्वत विरासत का अनुभव करने के लिए दुनिया का स्वागत करता है।  मुख्‍यमंत्री ने अपने इस पोस्ट में  यूनेस्‍को का एक आधिकारिक पोस्ट साझा किया जिसमें कहा गया है यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नया नाम शामिल किया गया है जिसमें भारत के वाराणसी के सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल है।

             उत्तर प्रदेश में वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सारनाथ एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। इसे बौद्ध धर्म के चार सबसे पवित्र स्थलों में गिना जाता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: