सितंबर तक कोविड-19 के 62 करोड़ जांच किट के निर्यात का अनुमान: आईसीएमआर

नयी दिल्ली, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जुलाई से सितंबर के बीच 62 करोड़ कोविड-19 जांच किट के निर्यात का मंगलवार को अनुमान जताया है।

आईसीएमआर ने ट्वीट किया, ‘आईसीएमआर/डीएचआर (स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग) देश में कोविड-19 जांच किट की मांग पूरी होने के बाद निर्माताओं द्वारा इसका निर्यात किये जाने का समर्थन करते हैं। सितंबर 2021 तक 62 करोड़ आरटी-पीसीआर, वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम), आरएनए और रेपिड एंटिजेन जांच किटों के निर्यात का अनुमान है।’

आईसीएमआर ने कहा कि कोविड-19 जांच किट की उत्पादन क्षमता में काफी वृद्धि हुई है, जिससे भारत आत्मनिर्भर बना है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: