सिनसिनाटी में ईनामी राशि हैती भूकंपपीडि़तों को देंगी ओसाका

मेसन, जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा है कि वह सिनसिनाटी ओपन में अपनी पुरस्कार राशि हैती के भूकंप पीड़ितों को दान देंगी ।

उन्होंने सोमवार को कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मैं उतना नहीं कर पा रही हूं ।मैं सोच रही हूं कि और क्या कर सकती हूं । सबसे पहले तो पुरस्कार राशि दूंगी ताकि लोगों में जागरूकता पैदा हो । इसीलिये मैने इसकी घोषणा की है ।’’

हैती में आये विनाशकारी भूकंप से अब तक करीब 1400 लोग मारे जा चुके हैं ।

ओसाका के पिता हैती के हैं और मां जापानी हैं ।

उन्हें सिनसिनाटी ओपन में पहले दौर में बाइ मिला है । अब उनका सामना कोको गॉ और क्वालीफायर सियेह सु वेइ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: