सिप्ला ने यूबायो बायोटेक के साथ आरटी-पीसीआर परीक्षण किट पेश की

नयी दिल्ली, दवा कंपनी सिप्ला ने गुरुवार को यूबायो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स के साथ मिलकर भारत में कोविड​​​​-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण किट ‘वीराजेन’ की पेशकश की।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इस पेशकश से मौजूदा परीक्षण क्षमताओं में इजाफा होगा और कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।

सिप्ला ने बताया कि इस परीक्षण किट की आपूर्ति 25 मई 2021 से शुरू होगी।

सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, ‘‘सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। यह साझेदारी हमें मौजूदा समय में देश भर में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: