लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक उनकी पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेगी। राहुल गांधी की यात्रा सोमवार को अमेठी से होकर गुजरेगी है और इसके बाद रायबरेली जाएगी। रायबरेली में सपा प्रमुख को यात्रा में शामिल होना था। सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट की पेशकश की है, जबकि कांग्रेस और अधिक सीट मांग रही है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व में कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए जहां 2009 के लोकसभा चुनावों में उसने जीत दर्ज की थी। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common