सोनिया 79 वर्ष की हुईं, प्रधानमंत्री और कई कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को मंगलवार को जन्मदिन की बधाई दी। सोनिया गांधी मंगलवार को 79 वर्ष की हो गईं। कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल पार्टी का मार्गदर्शन किया बल्कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक अधिकार-आधारित कानूनों के माध्यम से भारत की तस्वीर बदल दी

। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‘‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।’’ कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सोनिया गांधी अटूट सत्यनिष्ठा करुणा और साहस के साथ जीवन जीती हैं। मुख्य विपक्षी दल ने कहा ‘‘उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सिर्फ कांग्रेस का मार्गदर्शन नहीं किया बल्कि उन्होंने ऐतिहासिक अधिकार-आधारित कानूनों: मनरेगा शिक्षा का अधिकार सूचना का अधिकार और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से भारत को बदल दिया। इनसे लाखों नौकरियां आशा शिक्षा आवाज और सम्मान मिला।’’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा ‘‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनका जीवन त्याग निस्वार्थ सार्वजनिक सेवा और धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा ‘‘उनका सैद्धांतिक मार्ग और मार्गदर्शन प्रगतिशील और समावेशी भारत के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों को मजबूत करता रहेगा।’’ सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय नहीं हैं। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष होने के साथ-साथ वह राज्यसभा की सदस्य भी हैं।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: