स्वप्निल कुसले ने पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3पी) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा पदक जीता। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है, जिसमें तीनों पदक निशानेबाजी स्पर्धाओं से आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वप्निल कुसले को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “स्वप्निल कुसले द्वारा असाधारण प्रदर्शन! पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन खास है क्योंकि उन्होंने बेहतरीन लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुशी से भर गया है। “https://x.com/narendramodi/status/HYPERLINK “https://x.com/narendramodi/status/1818929861135573032/photo/1” HYPERLINK