स्विट्जरलैंड ने अपने यहां 48.5 अरब डॉलर की रूसी संपत्ति होने की बात कही

बर्लिन, स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस पर इस साल की शुरुआत में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उन्हें अल्पाइन देश में रूसी नागरिकों और संस्थाओं के पास 46.1 अरब फ्रैंक (48.5 अरब डॉलर) की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है।

यूक्रेन पर फरवरी में मॉस्को के हमले के बाद यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को स्विट्जरलैंड ने भी लागू किया है। अल्पाइन देश हालांकि यूरोपीय संघ में शामिल नहीं है लेकिन इसके 27 देशों के इस ब्लॉक के साथ घनिषष्ठ संबंध हैं।

स्विट्जरलैंड के सचिवालय ने कहा कि 25 नवंबर तक स्विट्जरलैंड में प्रतिबंधों के तहत फ्रीज की गई कुल राशि 7.5 अरब फ़्रैंक थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://www.flickr.com/photos/khairulabdullah/9400968458

%d bloggers like this: